दिल्ली सरकार द्वारा देश राजधानी में स्थापित किए गए मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्रों में संजीवनी क्लीनिक स्थापित करने की योजना बनाई है। इंदौर में संजीवनी क्लिनिक के लिए जगह चिन्हित करने का काम प्रारम्भ कर दिया गया है। जल्द ही संजीवनी क्लीनिक का फायदा शहरवासियों को मिलने वाला है।
संजीवनी क्लिनिक उन इलाकों में खोले जाएंगे जहां स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। इसकी शुरुआत होने के बाद आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही हर बीमारी के इलाज के लिए उन्हें बड़े अस्पताल का रुख नही करना पड़ेगा। उनका इलाज उनके नजदीकी क्लिनिक संजीवनी क्लिनिक में ही हो जाएगा। संजीवनी क्लिनिक खुलने से शहर के बड़े अस्पतालों पर भी बोझ कम होगा, इंदौर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी प्रवीण जड़िया के अनुसार इंदौर में संजीवनी क्लिनिक के लिए जगह चिन्हित करने का काम प्रारम्भ कर दिया गया है और जल्द ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। संजीवनी क्लिनिक में डॉक्टर, स्टाफ नर्स के साथ ही लेब टेक्नीशियन भी नियुक्त किए जाएंगे। जहां पर कई तरह की जांच तत्काल कर दी जाएगी और क्लिनिक से ही दवा मुहैया कराकर उचित उपचार कर दिया जाएगा।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









