परिवार में परेशानी के चलते खुदकुशी के इरादे से होर्डिंग पर चढ़ा युवक

इंदौर के रीगल तिराहे के पास शास्त्री ब्रिज पर उस समय लोगों की भीड़ लग गई जब उन्होंने वहां लगे 100 फीट ऊंचे होर्डिंग पर एक युवक को चढ़ते देखा। युवक होर्डिंग के एंगल पर चढ़कर बैठ था और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह आत्महत्या करना चाह रहा है। यह देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले ही शास्त्री ब्रिज पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। पूरे ब्रिज पर यातायात अवरुद्ध हो गया। भीड़ नीचे से आवाज देकर युवक से उतरने का कह रही थी लेकिन युवक पर उनकी बातों का कोई असर नहीं हो रहा था। कुछ देर बाद पुलिस के साथ ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास प्रारंभ किया। क्रेन में सवार होकर कुछ लोग होर्डिंग तक पहुंचे और युवक को समझाइश दी गई। समझाइश के बावजूद युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रहा था। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद चार लोगों ने होर्डिंग पर चढ़कर युवक को समझाया और उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रहे। नीचे उतरने के बाद युवक ने अपना नाम गोलू गौर बताया और पारिवार में परेशानी के चलते आत्महत्या के इरादे से होर्डिंग पर चढ़ने की बात बताई। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!