इंदौर कलेक्टर लोकेश जाटव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की एक पहल पिछले दिनों की गई थी। साथ ही प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री भी साइकिल चलाकर स्वास्थ्य रहने और वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश लगातार देते आए हैं। शहर में चलाए गए दोनों ही अभियान से प्रेरित होकर आज होलकर कॉलेज के जनभागीदारी स्वामित्व अतिथि विद्वान भी पर्यावरण हितैषी बनकर अब कॉलेज तक पहुंचने लगे हैं।
सोमवार सुबह इंदौर के होलकर साइंस महाविद्यालय का नजारा कुछ अजीब था, चार पहिया और दो पहिया वाहन पर कॉलेज पहुंचने वाले प्रोफेसर और प्रिंसिपल आज साइकिल पर नजर आए, साथ ही साइकिल चलाते वक्त पर्यावरण को बचाना है, अब साइकिल से कॉलेज आना है नारा भी लगा रहे थे। आपको यह भी बता दें कि एक प्रोफेसर ने मीडिया से बात करते हुए देश मे फेल रहे तेजी से प्रदूषण के दुष्परिणामों का जिक्र करते हुए इस पहल में अपनी भागीदारी होना बताया है। साइकिल चला कर कॉलेज पहुंचने को लेकर आज से अतिथि प्रोफेसर और प्रिंसिपल ने कहा कि सप्ताह में 1 दिन साइकिल से कैंपस पहुंचेंगे जिससे तेजी से फैल रहे हवा में प्रदूषण की कमी आएगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









