Zomato Boy बनकर एमपी पुलिस ने इंदौर से आर्मी के अफसर को 31 लाख का चूना लगाने वाले ठग को दबोचा 

जोमैटो डिलीवरी बॉय का नाम तो आपने बहुत सुना होगा. लेकिन एमपी पुलिस एक मामले के खुलासे के लिए जोमैटो डिलीवरी बॉय बन गई. जानते हैं क्यों? क्योंकि पुलिस को एक साइबर ठग को गिरफ्तार करना था. साइबर ठग जब-तक मामले को समझ पाता उससे पहले पुलिस ने उसे अपने जाल में फंसा लिया.

दरअसल, ये केस ग्वालियर जिले से आया है.राज्य साइबर जोन ग्वालियर की टीम ने 31 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी सागर कौरव को इंदौर से गिरफ्तार किया है. खास बात यह रही कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए खुद को जोमैटो का डिलीवरी बॉय बनाकर उसकी रेकी की और तीन दिन की मेहनत के बाद उसे धर दबोचा.

खुद को शेयर मार्केट का रिसर्चर बताया था ठग
अक्टूबर 2023 में ग्वालियर के मुरार कैंट निवासी एक आर्मी ऑफिसर को फोन कॉल आया. फोन करने वाले ने खुद को शेयर मार्केट का रिसर्चर बताया और मोटे मुनाफे का लालच दिया. इस झांसे में आकर अधिकारी ने धीरे-धीरे 31 लाख रुपए निवेश कर दिए. जब अफसर ने लाभ उठाने की कोशिश की, तो न पैसा मिला, न लाभ. तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ और 1 मार्च 2024 को राज्य साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई.

फर्जी कॉल सेंटर स्थापित कर अपने रैकेट को फैलाया
गिरफ्तार आरोपी सागर कौरव भिंड जिले के दबोह कस्बे का रहने वाला है. बीएससी साइंस से स्नातक सागर ने इंदौर में एक फर्जी कॉल सेंटर स्थापित कर अपने रैकेट को फैलाया. सागर कौरव अकेला नहीं था. उसकी गैंग में रोहित जादौन, ऋषभ ओझा, दीपक शर्मा, ऋषभ शर्मा और अरुण शर्मा जैसे सदस्य भी शामिल थे. पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. साइबर सेल ग्वालियर की टीम ने सागर कौरव को पकड़ने के लिए बेहद सूझबूझ से योजना बनाई. सूचना मिली कि सागर इंदौर में छिपा हुआ है. टीम ने जोमैटो डिलीवरी बॉय का वेश धारण कर इलाके में उसकी रेकी की और उसे दबोच लिया.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!