खुशियों की दास्ताँ” आय में वृद्धि का नया स्त्रोत – मशरूम उत्पादन

इंदौर जिले के सांवेर विकासखण्ड के पालकापरिया गांव के श्री प्रवीण यशवंत यादव ने ऑयस्टर मशरूम की खेती शुरू की। जिसका तकनीकी प्रशिक्षण उन्हें आत्मा योजना के अन्तर्गत दिया गया। ऑयस्टर मशरूम की खेती के लिये कृषक ने 50 किग्रा. स्पॉन (बीज), 5 लीटर फार्मलीन, 500 ग्राम बाविस्टिन, 500 किग्रा गेहूं का भूसा तथा 5 हजार लीटर पानी का उपयोग किया। जिसकी खेती में कृषक प्रवीण ने 11 हजार 480 रूपये व्यय कर प्रत्येक बैग (18 से 20 रूपये प्रति बैग लागत) पर 135 रूपये का मुनाफा कमाया। जिससे उनकी कृषि से आय में कई गुना वृद्धि हो गई।
कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा इंदौर द्वारा नवाचार गतिविधि के अन्तर्गत मशरूम उत्पादन शुरू कराया गया। मशरूम, जो कि एक फफूंद है, 47 प्रतिशत प्रोटिन तथा अमीनो एसिड, फॉलिक एसिड, आयरन एवं फायबर रिच होता है। मुख्यत: तीन विशेष प्रकार के मशरूम – बटन मशरूम, ऑयस्टर मशरूम तथा दूधिया मशरूम उगाये जाते हैं।
विगत कई वर्षों से भारतीय बाजार में मशरूम की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन बाजार में मांग की तुलना के हिसाब से उत्पादकता बहुत कम है। जिसके कारण किसानों को बाजार में अच्छा मूल्य प्राप्त हो रहा है तथा मशरूम की खेती किसानों की आय में वृद्धि का एक नया स्त्रोत बनती जा रही है। बाजार में इसकी मांग का कारण व्यंजन में उपयोगिता के साथ-साथ औषधीय एवं पौषकीय गुण भी है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!