शासकीय नौकरी में खिलाड़ियों को मिलेगा 5 प्रतिशत आरक्षण

प्रदेश में खिलाड़ियों को अब शासकीय नौकरी में 5 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये अंडर 16 प्रांतीय ओलम्पिक शुरू किया जायेगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने आज ग्वालियर के कम्पू खेल परिसर में प्रांतीय ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार में जन-सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में खेल के लिये बेहतर वातावरण बनाया जा रहा है।
मंत्री पटवारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में लगातार पदक हासिल करने के बाद भी खिलाड़ियों को नौकरी से वंचित रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार नई खेल नीति में यह व्यवस्था की जा रही है कि शासकीय नौकरी में खिलाड़ियों को 5 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल सकें। पटवारी ने कहा कि अंडर 16 प्रांतीय ओलम्पिक में सभी सीबीएसई, सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। अभी यह स्पर्धा केवल 16 वर्ष से अधिक आयु समूह के बच्चों में से प्रतिभा चयन के लिये आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसमें 10 खेल हॉकी, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, बेडमिंटन और टेबिल टेनिस शामिल हैं। प्रांतीय ओलम्पिक खेल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं में जागरूकता लाना, खेलों को सर्वसुलभ बनाना, प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान करना तथा उन्हें आधुनिक सुविधा और प्रशिक्षण प्रदान करना है।
मुरैना में अम्बेडकर स्टेडियम का निरीक्षण
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने मुरैना जिले के अम्बेडकर स्टेडियम का निरीक्षण कर खिलाड़ियों के लिये की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्री पटवारी ने स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे, विशेषकर सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे, युवाओं से चर्चा की। खिलाड़ियों द्वारा स्टेडियम के जिम की फीस कम करने के आग्रह पर पटवारी ने फीस को 300रू. प्रति व्यक्ति से घटाकर 100रू. प्रति व्यक्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कराने के लिये भी कहा ।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री पटवारी ने हॉकी फीडर सेन्टर के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों से उनकी डाइट, किट तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!