भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ इंदौर के साधारण/आजीवन सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना अनुसार नामांकन 2 दिसम्बर 2019 तक संभागीय कार्यालय भाऊ शिन्दे खेल परिसर में जमा किये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन की सूची का प्रकाशन 3 दिसम्बर को किया जायेगा। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर निर्धारित की गई है। नामांकन वापसी पश्चात अंतिम रूप से नामांकन सूची का प्रकाशन 6 दिसम्बर को होगा। निर्वाचन, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा 15 दिसम्बर 2019 को होगी।
इच्छुक पदाभिलाषी अपने नामांकन पत्र को निर्वाचन अधिकारी के नाम से साधारण/आजीवन प्रतिनिधि का उल्लेख करते हुए रजिस्टर्ड डाक से निर्वाचन अधिकारी भारत स्काउट एवं गाइड संभागीय मुख्यालय भाऊ शिन्दे खेल परिसर प्रथम तल महात्मा गांधी इंदौर पर अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा करा सकत हैं। निर्वाचन में भाग लेने हेतु अपने साथ निर्वाचन परिचय पत्र, आधार कार्ड, मतदाता परियच पत्र, पैन कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस आदि निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य परिचय पत्र में से कोई एक साथ में लाना अनिवार्य है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









