दमदार प्रदर्शन…शानदार जीत: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर CM डॉ. मोहन ने दी बधाई, कहा- श्रेष्ठता साबित कर इतिहास रच दिया

भोपाल। भारत ने आज रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हटाकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। भारत की जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी है। सीएम ने कहा कि भारतीय टीम ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता को साबित कर दिया है।

सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर भारतीय टीम को दी बधाई

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “विश्व विजेता टीम इंडिया को Champions Trophy 2025 final में भारत को गौरवान्वित करने की हार्दिक बधाई। एक बार फिर हमारी क्रिकेट टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित कर इतिहास रच दिया है। पूरा भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह आनंद, उत्साह और उल्लास के क्षण हैं। भारतीय क्रिकेट टीम, कोच, प्रबंधन सहित सभी समर्पित साथियों को पुनः बधाई।”]

गौरतलब है कि भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। महामुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जहां कीवी टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए।

जवाब में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर की अहम पारियों की मदद से 48.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाते हुए दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!