MP में 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को मिले ₹1552.73 करोड़, CM मोहन ने जारी की लाडली बहना की 22वीं किस्त

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से एमपी की लाडली बहनों के खातों में मार्च महीने की किस्त जारी कर दी है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित लाड़ली बहनों के राशि अंतरण कार्यक्रम में लाडली बहनों की राशि के साथ ही 26 लाख बहनों को सिलेंडर रीफिलिंग हेतु ₹55.95 करोड़ ट्रांसफर किए गए और स्व-सहायता समूह सम्मेलन एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी हुआ.

CM ने चलित जैविक हाट बाजार को दिखाई हरी झंड़ी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं विभिन्न स्टाल्स का अवलोकन भी किया. इस दौरान भोपाल में संचालित होने वाले चलित जैविक हाट बाजार के तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया.

इस मौके पर साक्षर सखियों को आई कार्ड का वितरण करने के साथ ही सिंगल क्लिक द्वारा विभिन्न रिपोर्ट का विमोचन हुआ और नये कार्यक्रमों का शुभारंभ कर अन्य सौगातें दी गईं.

  • महिला सुरक्षा ऑडिट अध्ययन रिपोर्ट का विमोचन
  • अभिमन्यु सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023 का विमोचन
  • प्रथम क्षेत्रीय सम्मेलन “सुरक्षित शहर सार्वजनिक स्थल” का शुभारंभ
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत डिजिटल ई न्यूज लेटर आजीविका अनुभूति का शुभारंभ
  • 200 ई-बायसाइकिल का स्व-सहायता समूह सदस्यों को वितरण
  • 6 प्रमुख शहरों में जैविक हाट बाजारों का शुभारंभ
  • महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों हेतु वित्तीय साक्षरता ऑनलाइन प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षु दक्षता डिजिटल प्रमाणीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
  • “पढ़ेंगे हम, बढ़ेंगे हम’ स्व-सहायता समूह साक्षरता अभियान का शुभारंभ
  • रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ
  • प्रदेश के दूरस्थ जनजातीय एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ
  • स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण राशि का वितरण किया गया

इन पुरस्कारों का वितरण
सीएम डॉ मोहन यादव महिला एवं बाल विकास विभाग के जिन पुरस्कारों का वितरण किया. वे राष्ट्र माता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार (2024) और विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार (2024) है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!