बागेश्वर धाम में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने PM मोदी को दिया भूमिपूजन का निमंत्रण, ‘मोक्ष’ वाले बयान पर कह दी ये बड़ी बात

 छतरपुर। बागेश्वर धाम में होने वाले 251 कन्या विवाह को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज सर्व समाज की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने धाम में बनने वाले कैंसर हॉस्पिटल के भूमिपूजन की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने महाकुंभ में अपने ‘मोक्ष’ वाले बयान पर भी सफाई दी।

22 से 26 फरवरी तक बुंदेलखंड महा महोत्सव
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि 22 से 26 फरवरी तक बुंदेलखंड महा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 26 फरवरी को 251 कन्याओं का विवाह होगा। 108 आदिवासी समाज की बेटियों के साथ अन्य समाज की बेटियों सहित 251 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। बुंदेलखंड की जात-पात, ऊंच-नीच की कुरीति को मिटाने के लिए दूल्हों को घोड़े पर बैठाकर सम्मान किया जाएगा। कोई बड़ा या छोटा नही रहेगा।

23 फरवरी को कैंसर हॉस्पिटल का भूमिपूजन
23 फरवरी को बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का भूमि पूजन किया जाएगा। जिसमें देश की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। पहले चरण में 3 साल में 100 बिस्तर का सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल बनकर तैयार होगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैंसर हॉस्पिटल भूमि पूजन का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि वहां से लेटर आता है तो निश्चित माना जाएगा।

‘मोक्ष’ वाले बयान पर बोले- बयान को गलत तरीके से लिया गया
पंडित धीरेंद्र शास्त्री इस समय महाकुंभ में हुई मौतों को मोक्ष बताने वाले बयान को लेकर घिरे हुए हैं, जिसे लेकर आज सफाई दी। उन्होंने कहा, मेरा बयान को उल्टे रूप से लिया गया। मुझे बहुत दुख है, दृदय में पीड़ा है। मेरा मतलब वह नहीं था जो लोगों ने समझा है। हमारे बयान को ठीक से सुना नहीं गया। मेरा बयान एक बार पूरा सुना जाए।”

‘महाकुंभ आस्था का अड्डा है, राजनीतिक बयान का अड्डा नहीं’
महाकुंभ को लेकर टिप्पणी पर उन्होंने कहा, “राजनेता अपना-अपना काम कर रहे हैं। सनातन राजनीति का अड्डा नहीं है। हिंदुत्व राजनीतिक अड्डा नहीं है। महाकुंभ राजनीतिक बयान का अड्डा नहीं है। होने वाली घटना शव और शिव पर टिप्पणी करने का अड्डा नही है। प्रयागराज महाकुंभ आस्था का अड्डा है, भरोसे का अड्डा है, संगम का अड्डा है, विश्वास का अड्डा है।

  • सम्बंधित खबरे

    छतरपुर में फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर गिरफ्तार:दो कार समेत 80 लाख की संपत्ति जब्त, म्युचुअल फंड के नाम पर की धोखाधड़ी

    छतरपुर के नौगांव में पुलिस ने फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भविष्य निधि और म्युचुअल बेनिफिट निधि की फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बनकर…

    बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!