सरपंच पति की कोर्ट में पिटाई: रेप पीड़िता बोली- “मेरा जीवन क्यों बर्बाद किया?” VIP गाड़ी से लेकर पहुंची थी पुलिस

इंदौर। भाजपा नेत्री से दुष्कर्म के आरोपी सरपंच पति लेखराज डाबी की आज जिला कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई हो गई। रेप पीड़िता ने आरोपी को पुलिसकर्मियों के बीच ही पीट दिया और पूछा- “मेरा जीवन क्यों बर्बाद किया?” इस दौरान पुलिस आरोपी को VIP ट्रीटमेंट देते हुए दिखी। उसे पुलिस की गाड़ी के बजाय स्पेशल कार से लाया गया था।  

पीड़िता ने आरोप लगाया कि “थाना प्रभारी का फोन चालू रह गया था। वह किसी कह रहा था- “सेटिंग हो गई, आरोपी को ले आओ।” इसके बाद आरोपी की कोर्ट में पेशी हुई। 

बता दें कि पीड़िता ने राजनीतिक दबाव के चलते सरपंच की गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहा था कि आरोपी पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक का उसे संरक्षण है। काफी दिनों बाद आज सरपंच पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। गौरतलब है कि भाजपा नेत्री से दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सरपंच पति लेखराज डाबी के खिलाफ बीजेपी ने आज एक्शन लिया था। आरोपी को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से निष्कासित कर दिया। साथ ही आज ही उसे गिरफ्तार किया गया था।

सरपंच पति पर और भी महिलाओं के साथ संबंध बनाने के आरोप लगे थे। साथ ही पीड़िता ने दुष्कर्म कर अबॉर्शन कराने के भी गंभीर आरोप लगाए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!