‘हरभजन सिंह’ हनीट्रैप केस: महिला समेत 8 आरोपियों पर आरोप तय, होटल में बुलाकर

इंदौर। बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में अदालत ने बड़ा कदम उठाते हुए महिला आरोपियों सहित 8 लोगों के खिलाफ चार्ज फ्रेम (आरोप तय) कर दिए हैं। यह मामला तब चर्चा में आया था जब शिकायतकर्ता हरभजन ने 17 सितंबर 2019 को पलासिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन अब हरभजन की मौत हो चुकी है, जिससे केस और जटिल हो गया है। यह मामला 2019 का है, जब आरोपी महिलाओं ने नौकरी और एडमिशन का झांसा देकर हरभजन सिंह को फंसाया था। आरोप है कि महिलाओं ने हरभजन को होटल बुलाकर उनका वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर दो करोड़ रुपये की मांग की। एसपीओ अभिजीत राठौड़ के मुताबिक हरभजन ने 17 सितंबर 2019 को पलासिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन उनकी मौत के बाद अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। 

इस केस में आरोपी महिलाओं ने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर कई जगह धोखाधड़ी की। अदालत ने IPC की धारा 420, 385, 389, 467, 468, और 471 के तहत आरोप तय किए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह केस बेहद संवेदनशील है। हरभजन की मौत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ सबूत मजबूत हैं। जल्द ही सुनवाई शुरू होगी।”

इनके खिलाफ आरोप तय
मोनीका यादव,आरती द‌याल,श्वेता स्वप्निल जैन,बरखा सोनी,श्वेता विजय जैन,रुपा अहिरवार,अभिषेक बकुर
ओम प्रकाश कोरी

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!