ममता कुलकर्णी के सन्यास लेने पर बवाल : वैष्णव किन्नर अखाड़े ने किया बगावत का ऐलान, पट्टाभिषेक की प्रक्रिया को बताया फर्जी, फिर सुलगी अंडरवर्ल्ड की चिंगारी

महाकुंभ में महा बखेड़ा हो गया है. ममता कुलकर्णी के पट्टाभिषेक को लेकर बवाल मच गया है. D कंपनी यानी दाऊद इब्राहिम गैंग से डायरेक्ट कनेक्शन के आरोपों वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अब महामंडलेश्वर बन गई हैं. लेकिन कुछ संतों को ये रास नहीं आ रहा है. किन्नर अखाड़े ने उन्हें दीक्षा दिलाने के बाद उनका पट्टाभिषेक किया गया. लेकिन इस विवादित पट्टीभिषेक को लेकर दो संतों में जबरदस्त नाराजगी है.वैष्णव किन्नर अखाड़े ने बगावत का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को फर्जी और अवैध करार दिया है. पट्टीभिषेक के दौरान ममता कुलकर्णी वीडियो में रोती हुई देखी गईं.

2000 करोड़ के अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट में बनाई गई थीं आरोपी
बता दें कि ममता पर अंडरवर्ल्ड से जुड़े रहने का आरोप है. उनका नाम ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ भी जुड़ा था. जिसे अभिनेत्री ने हमेशा अफवाह बताया. फिर 2013 में ममता के विक्की से शादी की बातें भी सामने आई. लेकिन इस बात को भी उन्होंने कभी नहीं स्वीकारा. 2016 में पुलिस ने केन्या एयरपोर्ट पर दोनों को ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में वे बाहर आ गई थीं. ममता को 2000 करोड़ के अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट में सह आरोपी बनाया गया था. इसका मास्टरमाइंड विक्की था. 2017 में पुलिस उनके मुंबई स्थित घर भी गई थी और उन्हें आरोपी घोषित किया था. हालांकि वे इससे भी इनकार करती रहीं.

  • सम्बंधित खबरे

    यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज

     यूपी बोर्ड का रिजल्ट अब बहुत जल्द जारी होने वाला है। बोर्ड ने परिणाम घोषित करने की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट…

    सबसे बड़े सनातन समागम में बने कीर्तिमान, यूरोपीय देशों की आबादी से भी अधिक लोगों ने किया अमृत स्नान

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ 2025 का 45 दिन बाद 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अमृत स्नान के साथ अंत हो गया। 45 दिनों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!