जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने किया नांद्रा गांव का आकस्मिक निरीक्षण



आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बार एक गांव का चयन कर उसका आकस्मिक निरीक्षण किया जाता है। जिला पंचायत इंदौर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मीना द्वारा देपालपुर क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम नांद्रा के माध्यमिक विद्यालय , आंगनवाड़ी केंद्र एवं ग्राम पंचायत एवं सचिवालय का निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम उन्होंने माध्यमिक विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में पढ़ रहे विद्यार्थियों से बात की, उनका ज्ञान कौशल परखने के लिए उनसे विभिन्न विषयों के सवाल हल कराए, उनकी अभ्यास पुस्तिका तथा प्रश्न बैंक देखे एवं विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों से भी बात की। मध्यान भोजन तथा डायनिंग हॉल का निरीक्षण किया एवं आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा कुपोषित एवं अतिकम वजन के बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत नांद्रा के सचिव से नरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड एवं मस्टर की जानकारी ली तथा अधूरे रिकार्ड्स को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ट्रांसपेरेंट, रिस्पांसिबल तथा गुड गवर्नेंस के तहत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव द्वारा शुरू किए गए थर्ड पार्टी इवैल्यूएशन में डाइट (डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग) की ओर से किए गए थर्ड पार्टी इवैल्यूएशन में इवैल्यूएटर्स ने माध्यमिक विद्यालय से जुड़ी गतिविधियों के लिए दिए गए प्रपत्र में विस्तृत जानकारी भरी। इसी प्रकार एमएसडब्ल्यू (मास्टर ऑफ़ सोशल वर्क ) के विद्यार्थियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी ली, जिसकी कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव द्वारा समीक्षा की जाएगी।
जन सहयोग से बनाई स्मार्ट क्लासेस
नांद्रा गांव के शासकीय विद्यालय की सबसे विशेष बात वहां की स्मार्ट क्लास है, जो कि किसी योजना के तहत नहीं बल्कि जन सहयोग से तथा वहां के सरपंच की पहल से बनवाई गई है। बेशक, इस पहल से बच्चे शहर से दूर गांव में रहकर भी विभिन्न विषयों के बारे में और बेहतर तरीके से जान सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!