आपकी सरकार आपके द्वार पहुँची सुमठा गाँव, एक्टिव सरकार का उदाहरण है यह शिविर – बाला बच्चन


आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के गृहमंत्री तथा इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री बाला बच्चन ने हातोद तहसील के सुमठा ग्राम में आयोजित शिविर में भाग लिया। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत इंदौर का यह पांचवा शिविर है। हर बार की तरह शासन के विभिन्न विभाग इसमें शामिल हुए तथा विभाग से संबंधित योजनाओं के स्टॉल लगाए। परंतु इस बार के आयोजन में 2 खास बात शामिल थी, पहला- आधार कैंप था और दूसरा – मेडिकल बोर्ड ।
आधार कैंप के माध्यम से आमजनों का पंजीयन करवाया गया तथा लगभग 39 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। मेडिकल बोर्ड के द्वारा 767 महिलाओं एवं पुरुषों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं 200 बच्चियों का ब्लड टेस्ट किया गया जिससे एनीमिया की जांच की जा सके। शिविर में 70 नामांतरण आदेशों का वितरण भी किया गया एवं 38 निशक्त प्रमाण पत्र बांटे गए जिसमें न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकलांगता प्रमाण पत्र शामिल थे।
समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है उद्देश्य
गृह मंत्री बाला बच्चन ने बताया कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य जन सामान्य की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है जिसमें जिला प्रशासन का समस्त प्रशासनिक अमला मौके पर ही समस्याओं का हल करता है एवं ऐसी समस्याएं जिनका हल एक निश्चित अवधि में किया जा सकता है उनका भी टाइम बाउंड तरीके से निराकरण करता है। उन्होंने बताया कि ऐसे आवेदन जिनका निराकरण इस शिविर के माध्यम से संभव नहीं है उन्हें जिला स्तर पर भेजा जाएगा तथा इसके बाद बचे ऐसे आवेदन जो कि प्रदेश स्तर पर संभव है, उनका निराकरण प्रदेश स्तर पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव के समय दिए गए वचन पत्र के प्रति कटिबद्ध है। जिस प्रकार से किसानों के ऋण माफ किए गए तथा बिजली बिल कम किए गए तथा इसी क्रम में विद्युत वितरण कंपनियों को दी गई सब्सिडी इसी बात की उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेंशन 300/- से बढ़ाकर 600/-, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि ₹51000 की है। साथ ही इंदौर तथा भोपाल मेट्रो रेलवे लाइन प्रोजेक्ट त्वरित गति से आगे बढ़ रहे हैं।
क्रियाशील प्रशासन एवं सरकार के उदाहरण है ये आयोजन
मध्य प्रदेश सरकार ने बहुत ही कम समय में मैग्नीफिसेंट एमपी जैसे बड़े कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया है। यह सभी गतिविधियां सरकार की क्रियाशीलता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि आगे आने वाले समय में महिलाओं से जुड़े स्वयं सहायता समूह के भी कर्ज माफ करने का विचार है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री कमल नाथ जी का संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा जिला जिस प्रकार से तरक्की कर रहा है एवं एक मॉडल जिला बनकर उभर रहा है उसी तरह न केवल देपालपुर क्षेत्र एवं इंदौर जिला बल्कि प्रदेश का हर जिला तरक्की करेगा। उद्बोधन के पश्चात मंत्री जी ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस आयोजन में देपालपुर -विधायक विशाल जगदीश पटेल, जिला पंचायत इंदौर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मीणा, एस डी एम-देपालपुर, समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!