महाराष्ट्र में किसी भी पल बन सकती है सरकार- शिवसेना

मुंबई, । एक बार फिर शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा करते हुए अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि महाराष्ट्र में किसी भी पल सरकार बन सकती है और 21 दिनों से चल रही अस्थिरता जल्द समाप्त होगी. सामना में आगे लिखा कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी एक साथ मिलकर मजबूत और स्थिर सरकार देंगे. दरअसल शिवसेना महाराष्ट्र में लगातार सरकार बनाने का दावा कर रही है. इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा था कि अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा और दिसंबर के पहले हफ्ते में सरकार बन जाएगी. राउत लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं और सरकार गठन पर शिवसेना का दावा पेश कर रहे हैं. महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर डील कमोबेश पक्की होती दिखाई दे रही है. अनुमानों को हवा देते हुए शिवसेना के रणनीतिकार संजय राउत ने बुधवार को कहा कि जल्द ही गुड न्यूज मिलेगी. कांग्रेस नेता पृथ्वीराज ने भी कहा कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही महाराष्ट्र में सरकार बनेगी. कुछ बारीकियों को पूरा करने की जरूरत है. इस बीच, एनसीपी के नवाब मलिक ने कहा कि इन तीनों में से कोई भी एक पार्टी सरकार बना सकती है. वहीं सत्ता का फॉर्मूला 16:15:12 है, जिसके अनुसार मंत्रिमंडल में शिवसेना के 16, एनसीपी के 15 और विधानसभा अध्यक्ष के पद के साथ कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे. वहीं सरकार गठन को लेकर नेताओं की मैराथन बैठकें चल रही हैं. एनसीपी और कांग्रेस की बुधवार को हुई इस बैठक के बाद दोनों दलों के नेताओं ने जल्द सरकार बनने की बात कही. सूत्रों के मुताबिक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम फाइनल हो गया है. इस पर अब मुहर लगनी बाकी है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की एक बैठक होगी, जिसके बाद गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!