मंत्रीद्वय ने भी की बस की सवारी, इंदौर जिला प्रशासन की पहल को सराहा

जिले के प्रभारी मंत्री बाला बच्चन और स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक देपालपुर विशाल पटेल ने आज अपने गन्तव्य तक जाने के लिए सार्वजनिक वाहन प्रणाली का उपयोग किया। मंत्रीद्वय और विधायक ने सत्य साईं चौराहे से आइबस में बैठकर प्रतीकात्मक रूप से पलासिया तक का सफ़र किया। मंत्रीद्वय ने कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव की अगुवाई में जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को दफ़्तर जाने के लिए सार्वजनिक वाहन प्रणाली का उपयोग करने की पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि इन्दौर वासी मिलकर इंदौर को ट्रैफ़िक के मामले में भी नम्बर एक बनाएंगे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक वाहनों का अधिक उपयोग होगा तो निजी गाड़ियां सड़कों पर कम संख्या में रहेंगी। ऐसे में हमें ट्रैफ़िक को व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि आज दूसरा शुक्रवार था जब अनेक शासकीय सेवकों ने अपने दफ़्तर जाने के लिए सार्वजनिक वाहनों का उपयोग किया। अपर कलेक्टर दिनेश जैन और अजय देव शर्मा ने आइबस में बैठकर सफ़र किया। वहीं एसडीएम श्री शाश्वत शर्मा और राकेश शर्मा भी सिटी बस में बैठकर अपने दफ़्तर पहुँचे। डूडा के प्रोजेक्ट आफिसर प्रवीण उपाध्याय एक क़दम और आगे जाकर साइकिल चलाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। कलेक्टर लोकेश जाटव आज भोपाल में बैठक में थे। उन्होंने जिला प्रशासन के समस्त अधिकारियों की भावनाओं को सराहा और कहा कि हम सभी शासकीय सेवक मिलकर इंदौर में इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे ।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!