अगले 2 दिन में राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती हैं NCP-शिवसेना-कांग्रेस

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में अगली सरकार पर जारी सस्पसेंस अगले दो दिनों में खत्म हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक अगले दो दिन में शिवसेना (Shiv Sena), कांग्रेस (congress) और एनसीपी (NCP) के नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक सरकार बनाने को लेकर शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस में कई दौर की बातचीत हो चुकी है. तीनों दलों के नेता कई बार आपस में बैठकर बातचीत भी कर चुके हैं. सूत्रों ने कहा है कि तीनों दल के नेता चाहते हैं कि पहले सभी मसलों पर एक लिखित समझौता हो जाए उसके बाद ही सरकार बनाने लेकर राज्यपाल से मिला जाए. 
बता दें शुक्रवार का दिन सरकार गठन की कोशिशों के लिए अहम है. शुक्रवार को दिनभर कई अहम बैठकें होंगी जिसके बाद सरकार बनाने पर लगभग सहमति बन जाएगी. 

वहीं शुक्रवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक होगी जिसमें विधायक दल ने नेता का चुनाव होना है. सूत्रों के मुताबिक विधायक दल का नेता चुने जाने का अधिकार सोनिया गांधी को दिया जाएगा. 

इसके अलावा शुक्रवार को एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के नेताओं की एक और बैठक होगी जिसमें सरकार गठन को अंतिम रूप दिया जाएगा. वहीं शुक्रवार को ही मतोश्री पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में शिवसेना विधायकों की भी एक बैठक हुई. 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!