लोकसभा में हेमा मालिनी ने उठाया बंदरों के आतंक का मुद्दा, कहा- फ्रूटी और समोसा से.

नई दिल्ली: लोकसभा में गुरुवार को मथुरा व दिल्ली में बंदरों के आतंक का मुद्दा गूंजा. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बंदरों की समस्या को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने दावा किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में कई लोगों की इससे मौत हो गई है. उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार से ध्यान देने की मांग की. लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बंदरों के संकट के मुद्दे को उठाए जाने पर विभिन्न दलों के नेता एक मत थे. उन्होंने इस समस्या को खतरनाक व गंभीर बताया और संकट से निपटने के लिए सरकार से कार्रवाई की मांग की.

बंदरों के मुद्दे को उठाते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र मथुरा व वृंदावन के इलाके में बंदरों के हमले की वजह से बहुत से लोग मारे गए हैं. हेमा मालिनी ने कहा, “बंदरों के प्राकृतिक आवास में कमी आई है और जब वे खाने की तलाश में आवासीय क्षेत्रों में आते हैं तो, वृंदावन के लोगों को उनसे सख्ती से निपटने को मजबूर होना पड़ता है. तीर्थयात्री बंदरों को तले हुए भोजन कचौड़ी व समोसा देते हैं, जिससे वे बीमार पड़ते हैं.” 

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सदस्य चिराग पासवान ने हेमा के विचार से सहमति जताई और सदन को सूचित किया कि लुटियंस दिल्ली में भी इसका गंभीर संकट है. पासवान ने कहा, “वहां बंदरों का आतंक है. दिल्ली के लुटियंस क्षेत्र में बंदरों के भय के कारण बच्चे बगीचों में नहीं बैठ सकते.” 


तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने बताया कि कैसे मथुरा की यात्रा के दौरान बंदर ने उनका चश्मा छीन लिया था और बंदर को ‘फ्रूटी’ दिए जाने के बाद उन्हें चश्मा वापस मिला था. बंद्योपाध्याय ने कहा कि इलाके में लोगों से अपने चश्मे को पॉकेट में रखने का नोटिस लगाया गया है. सांसद ने कहा कि हालात बहुत खतरनाक है और इस मुद्दे से निपटने के लिए सरकार को उचित उपाय करना चाहिए.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!