बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर शाह और राहुल गांधी पर भड़कीं मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमों और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहेब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर जर्बदस्त हमला बोला हैं। बीएसपी सुप्रीमो ने भी कहा है कि अमित शाह को उन शब्दों को वापस लेकर पश्चाताप करना चाहिए. इतना ही नहीं मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि जगह-जगह संविधान लहराना और नीले रंग के कपड़े पहनना दिखावे की सस्ती राजनीति है।

मायावती ने कहा कि संसद में दलित और उपेक्षित वर्गों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब अंबेडकर के बारे में अमित शाह ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे इन वर्गों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। ऐसे में उन शब्दों को वापस लेकर इनको पश्चाताप भी जरूर करना चाहिए। कांग्रेस, बीजेपी और उसके सहयोगी पर भड़कते हुए बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि इनकी चाल, चरित्र और चेहरा बाबा साहेब अंबेडकर और उनके करोड़ों दलित-पिछड़े, शोषित-पीड़ित अनुयाइयों के हित व कल्याण के प्रति हमेशा संकीर्ण, जातिवादी रहने के कारण इनके सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक हालात लगातार बदतर हैं।

बहन मायावती ने उक्त दलों को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे बताते हुए कहा कि अंबेडकर के प्रति दिल से सम्मान नहीं करना और उनके अनुयाइइयों के खिलाफ अन्याय-अत्याचार तथा इनको संवैधानिक व कानूनी हक देने के बजाय छीनने में भी यह पार्टियां एक ही थैली के चटटे-बट्टे हैं। इसको लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच जारी तकरार केवल वोट के स्वार्थ की राजनीति है। मायावती ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान का जगह-जगह लहराना और नीला रंग पहनना आदि दिखावे की सस्ती राजनीति है। यह सब करने के पहले सत्ता व विपक्ष दोनों को अपने दिल में पड़े संकीर्णता, जातिवाद एवं द्वेष आदि के कालेपन को साफ करके पाक-साफ करना होगा तभी इन वर्गों का व देश का भी सही हित संभव है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!