दिल्ली चुनाव में CM फेस को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला, एमपी-छत्तीसगढ़ वाला अपनाएगी फाॅर्मूला

बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी सीएम फेस को लेकर एमपी-राजस्थान वाले फॉर्मूले पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. बीजेपी ने एमपी राजस्थान , छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बिना CM फेस के चुनाव मैदान में उतरी थी और जीत दर्ज करने में कामयाब रही.बीजेपी ने दिल्ली में सीएम फेस को लेकर बड़ा फैसला लिया है. मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी इस बार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के बिना चुनाव लड़ेगी. जल्द ही बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी करने की तैयारी में है. भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को चुनाव में मुद्दा बनाएगी.

दरअसल, बीतें साल नवंबर में हुए तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के ही उतरी थी. चुनावी नतीजे के बाद पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया था. अब बीजेपी दिल्ली में भी पार्टी इसी फॉर्मूले अपनाने वाली है.

बता दे कि चुनाव में बिना किसी मुख्यमंत्री के चेहरे के उतरना बीजेपी की रणनीति का हिस्सा है. पहले भी बीजेपी इस फॉर्मूले के साथ चुनाव में उतर चुकी है. इससे पार्टी को चुनाव बंपर जीत मिली थीं. वहीं इसे बीजेपी एक बार फिर दिल्ली में आजमाने जा रही है. बता दें कि हाल ही में हुए महाराष्ट्र और झारखंड में भी बीजेपी चुनाव से पहले सीएम फेस का ऐलान नहीं किया था. हालांकि हरियाणा में पार्टी ने नायब सिंह सैनी को पहले ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया था.

बीजेपी जल्द जारी करेगी पहली लिस्ट

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी उम्मींदवारों के नाम पर मंथन कर रही है. जल्द ही कुछ नाम फाइनल करके पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करेगी. बताया जा रहा है कि महीनें की आखिरी सप्ताह में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस पार्टी ने भी अपने 21 प्रत्याशियों वाली पहली लिस्ट जारी कर चुकी है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!