BJP उम्मीदवारों के नाम लगभग तय, कांग्रेस और AAP से भाजपा में आए इन दो नेताओं को मिल सकता है मौका

अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है. बीजेपी की दिल्ली इलेक्शन कमेटी ने 70 विधानसभा सीट के लिए उम्मींदवारों की शार्ट लिस्ट तैयार कर ली है. बीजेपी इस बार ज्यादातर नए चेहरों को मौका दे सकती है. वहीं मौजूदा 8 विधायकों में 7 विधायक की टिकट कट सकती है. बीजेपी की शार्ट लिस्ट में कांग्रेस से बीजेपी में आए अरविंदर सिंह लवली, AAP से आए कैलाश गहलोत सहित राज कुमार चौहान और राज कुमार आनंद जैसे नेताओं का नाम शामिल है.बीजेपी के इलेक्शन कमेटी से जुड़े नेता ने इस बात की जानकारी दी है कि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता वाली समिति ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा 700 से अधिक उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई. इसमें में से उपयुक्त उम्मीदवारों के नामों की स्क्रीनिंग के लिए गुरुवार को चार घंटे से अधिक समय तक बैठक की. चुनाव समिति ने 70 सीटों में से प्रत्येक पर संभावित उम्मीदवारों के 3-4 नामों को शॉर्टलिस्ट किया. इनमें करीब 225-230 संभावित प्रत्याशियों का नाम शार्टलिस्ट किया है. बीजेपी जल्द अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है.

बीजेपी की पहली लिस्ट पर दी जानकारी

उन्होंने बताया कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा के बाद अगले हफ्ते उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने की संभावना है. शनिवार को होने वाली समिति की संभावित अगली बैठक में इन नामों पर आगे चर्चा की जाएगी और शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

इनकी कट सकती टिकट
बताया जा रहा है कि कुछ वरिष्ठ नेता, जो 2020 के विधानसभा चुनावों में अपने निर्वाचन क्षेत्रों से हार गए थे, वे भी टिकट की रेस में थे. बीजेपी ने 2020 के चुनावों में सिर्फ आठ सीटें जीतीं. बीजेपी से इस बात के संकेत मिल रहे है कि इस बार मौजूदा सात विधायकों में से कुछ को टिकट कट सकता है.

मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा के नामों को चुनाव टिकट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. चर्चा है कि सचदेवा को पटपड़गंज, कृष्णा नगर या कस्तूरबा नगर सहित किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा जा सकता है. वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे वर्मा पहले ही दावा कर चुके हैं कि उन्हें पार्टी ने नई दिल्ली सीट से तैयारी करने के लिए कहा था.

इन्हें मिल सकता है मौका
उन्होंने कहा कि अब तक शॉर्टलिस्ट किए गए नामों में, दिल्ली बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, हाल ही में पाला बदलने वाले अन्य दलों के बड़े चेहरे और मौजूदा पार्टी विधायक टिकट के लिए प्रमुख दावेदार के रूप में उभरे हैं. इनमें बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली, राज कुमार चौहान, कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद जैसे नेताओं पर भी बीजेपी विचार कर रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!