52 किलो सोना, 10 करोड़ कैश और सियासत: कांग्रेस ने कहा- पूर्व मुख्य सचिव का नाम चर्चा में, सत्ताधीशों का भी हाथ, BJP ने कही ये बात

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश मामले में सियासत शुरू हो गई है। एक ओर कांग्रेस ने कहा कि पूर्व मुख्य सचिव का नाम चर्चा में है। सत्ताधीशों का भी हाथ है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस पर पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबूत दें। हम हर रसूखदार पर कार्रवाई के लिए तैयार है।

कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ प्रमुख भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह जीरो टॉलरेंस वाली सरकार है। न भ्रष्टाचार को सुई से भी नहीं छूटे, तब 52-52 किलो सोना मिल रहा है। बड़े-बड़े अफसर के नाम आ रहे हैं। एक पूर्व मुख्य सचिव के नाम चर्चा में है। सरकार इसकी जांच करें, खुलकर बताएं। पुराने और नए के संघर्ष में जो कब्र खोदी जा रही है, उसमें कंकाल आखिर किसका है। सरकार में दम है तो जरूर बताएं।

इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कहा कि कांग्रेस आलोचना की राजनीति करती है। कोई भी कितना बड़ा रसूखदार क्यों ना हो यदि कोई गलत काम किया है तो उसे जेल भेजा जाएगा। इतनी बड़ी रेड और कार्रवाई तभी संभव है, जब शासन प्रशासन उनके साथ हो। हमारे नीति पारदर्शी है। करप्शन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस आरोप की सियासत न करे, यदि उनके पास कोई साक्ष्य है, कोई प्रूफ हो, सबूत हो तो पेश करें, हम कार्रवाई के लिए तैयार है।

ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि गुरुवार रात लगभग 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने भोपाल के नजदीक मेंडोरी गांव में एक लावारिस इनोवा क्रिस्टा को जब्त किया। जिसके अंदर से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश बरामद किया। बताया जा रहा है कि एक खाली पड़े प्लॉट पर यह इनोवा क्रिस्टा लावारिस खड़ी थी। जिसकी सूचना आयकर विभाग को मिली और उसे आधार पर छापेमारी कार्रवाई की गई।

42 करोड़ का सोना और 10 करोड़ कैश बरामद
सोने की कीमत लगभग 42 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि 10 करोड़ कैश भी जब्त किया गया है। सूत्रों की माने तो लोकायुक्त की रेड में जिस रिटायर्ड आरटीओ कर्मचारी का नाम सामने आया था, उसका नाम सौरभ शर्मा है, उसी से जुड़े एक शख्स चंदन सिंह की ये गाड़ी बताई जा रही है।

डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया था कि देर रात मेंडोरी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी की एक लावारिस क्रिस्टा गाड़ी खाली प्लॉट पर खड़ी है। जिसमें 6 से 7 बैग रखे हुए हैं। कैश का अंदेशा होने की वजह से हमने आयकर विभाग को सूचित किया। जिसके बाद कांच तोड़कर अंदर से बैग बाहर निकले गए। आशंका है कि आयकर विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए ही यह पैसा वहां छुपा कर रखा गया था। फिलहाल आयकर विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है। गाड़ी चंदन सिंह गौर के नाम से रजिस्टर्ड है, जो कि ग्वालियर के निवासी हैं। आईटी टीम उनसे आगे की पूछताछ करेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!