MP में क्रिसमस पर सियासत: VHP ने दी चेतावनी, कहा- हर क्रिया की होगी प्रतिक्रिया, शिक्षण संस्थान होंगे जिम्मेदार, कांग्रेस ने इस धमकी के पीछे बताया BJP का हाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश में क्रिसमस को लेकर सियासत शुरू हो गई है। विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी देते हुए कहा कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होगी। शिक्षण संस्थान इसके जिम्मेदार होंगे। कांग्रेस ने इस धमकी के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ बताया है। वहीं बीजेपी ने इस पर पलटवार किया है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रमुख जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हमें या सनातनियों को क्रिसमस से कोई आपत्ति नहीं है। बस हिंदू धर्म की परंपराओं का ध्यान रखना चाहिए। बाल संरक्षण आयोग ने भी पत्र जारी किया है। हम भी कहते हैं कि बिना माता-पिता के अनुमति के किसी प्रकार की वेशभूषा ना पहना जाए, हमारा समर्थन है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन और वेशभूषा बच्चों को ईसाइयत के लिए की जाती है। यही मतांतरण और धर्मांतरण की पहली शुरुआत होती है। यह आयोजन नहीं बल्कि एक षड्यंत्र होता है। एक विपरीत विचारधारा को हिंदू बच्चों पर थोपा जाना लंबे समय से होता आ रहा है। यदि हमको शिकायत मिली हम रोकने के लिए तत्पर रहेंगे और क्रिया की प्रतिक्रिया देंगे।

कांग्रेस ने बताया बीजेपी का हाथ
कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ प्रमुख भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल यह सब बीजेपी के एजेंट संगठन है। इस प्रकार की धमकियां मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। कार्रवाई होनी चाहिए, डरने की राजनीति है। यदि इस चेतावनी पर सरकार में एक्शन नहीं लिया तो यह साबित होगा कि यह सब बीजेपी करा रही है।

भाजपा बोली- कांग्रेस तो मक्का से चलती है
कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने कहा कि अपनी परंपराओं को दूसरी परंपराओं पर थोपना या टारगेट करना सही नहीं है। बिना अभिभावकों की सहमति के ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए। इतिहास में बहुत सारी बातें दर्ज हैं। कांग्रेस तो मक्का से चलती है, इस प्रकार समर्थन करती है। धन्मांतरण को संरक्षण देने वालों को धराशाई करने का हमने संकल्प लिया है, गलत नहीं सहा जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!