सावधान! भीख देने की आदत करवा सकती है जेल यात्रा, नए साल में इंदौर में ऐसा करना होगा जुर्म

इंदौर प्रशासन नए साल 2025 में शहर को भिक्षावृत्ति बनाने के लिए कमर कस चुकी है. अब उन लोगों को चौकन्ना रहने की जरूरत होगी, जो भिखारियों को भीख देने की आदत से मजबूर हैं, क्योंकि यह आदत अब उन्हें जेल यात्रा तक करवा सकती है. साल 2025 से लागू हो रहे नए कानून से भीख देने पर एफआईआर दर्ज हो सकती है.

भीख मांगना औऱ देना दोनों अपराध की श्रेणी में आता है, लेकिन लोगों को भिखारियों को भीख देने की आदत से छुटकारा दिलाने के लिए अब इंदौर प्रशासन ने कानून में बदलाव किए हैं,जिसके तहत अब भिखारियो को भीख देने वालों पर कानूनी होगी और आरोपी पर FIR दर्ज हो सकेगा.
मध्य प्रदेश में भिखारियों और खानाबदोश लोगों की संख्या 28695 है
गौरतलब है मध्यप्रदेश में भिखारियों और खानाबदोश लोगों की संख्या करीब 28695 है, जबकि देशभर में यह आकंड़ा 4 लाख 13 हज़ार 670 है. दिलचस्प बात यह है कि भिक्षावृत्ति को पेशा बनाने वाले देशभर में 21 फीसदी भिखारी 12वीं पास हैं. इनमें ग्रेजुएट,पोस्ट ग्रेजुएट औऱ डिप्लोमा धारी भी शामिल है.

इंदौर प्रशासन ने नए साल में एक और नई इबारत लिखने के मूड में हैं
रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर शहर में ऐसे भी भिखारी पकड़े गए हैं, जो दिन में भीख मांगते हैं और रात में होटल में आराम करते हैं. यही नहीं, इंदौर के भंवरकुआं इलाके में ऐसे भी भिखारी मिले हैं, जो ब्याज पर पैसा बांटते हैं. देश के सबसे साफ शहर में शुमार इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने के लिए इंदौर प्रशासन ने नए साल में एक और इबारत लिखने के मूड में हैं.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 4 लाख 13 हज़ार 670 भिखारी हैं, जबकि मध्यप्रदेश में इनकी तादाद 28695 है. वहीं, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 81244 भिखारी हैं. सबसे दिलचस्प आकंडा यह है कि 21 % भिखारी 12वीं पास हैं. इनमें ग्रेजुएट,पोस्ट ग्रेजुएट व डिप्लोमा धारी भी हैं.
अभियान में एक महिला भिखारी के पास बरामद हुए 74, 768 हजार रुपए
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि दिसबंर के पहले हफ्ते में इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने के अभियान में एक महिला भिखारी के पास 74, 768 हजार रुपए बरामद हुए. उसने बताया यह उसकी हफ्ते भर की कमाई है. इसी दौरान यह भी पता लगा कि कुछ भिखारी प्लॉट, मकान और जमीनों के मालिक हैं.

देशभर के 21 फीसदी भिखारी 12वीं पास हैं, इनमें ग्रेजुएट,पोस्ट ग्रेजुएट भी
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 4 लाख 13 हज़ार 670 भिखारी हैं, जबकि मध्यप्रदेश में इनकी तादाद 28695 है. वहीं, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 81244 भिखारी हैं. सबसे दिलचस्प आकंडा यह है कि भिक्षावृत्ति को पेशा बनाने वाले देशभर में 21 फीसदी भिखारी 12वीं पास हैं. इनमें ग्रेजुएट,पोस्ट ग्रेजुएट औऱ डिप्लोमा धारी भी शामिल हैं.

दिसंबर में एक अभियान में 300 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यू
उल्लेखनीय है इ्ंदर में महिला और बाल विकास विभाग भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए अभियान चला रहा है. इंदौर कलेक्टर ने बताया कि दिसंबर महीने में चलाए गए एक विशेष अभियान में 300 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर उज्जैन स्थित सेवाधाम आश्रम में पुनर्वास के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा,नए साल कोई भीख देते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ FIR होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!