साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी: सतर्क रहने की अपील, ऐसे बरतें सावधानी, ठगी का शिकार होने पर यहां करें संपर्क

भोपाल। मध्य प्रदेश में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे है। जालसाज अलग अलग तरीकों से लोगों को अपने में जाल में फंसाते है फिर लाखों करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करते है। इसे देखते हुए राज्य साइबर सेल ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।देवउठनी ग्यारस के बाद देश में वैवाहिक और अन्य मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो जाता है। वर्तमान में अधिकतर शादी के इन्विटेशन कार्ड व्हाट्सअप के जरिए भेजे जा रहे है, क्यों कि यह काम आसान करता है और कार्ड बनवाने पर होने वाले खर्च को भी बचाता है। वहीं दूसरी ओर साइबर ठगों ने शादी के इन्विटेशन कार्ड के जरिए लोगों को ठगने का नया तरीका ढूंड निकाला है। साइबर ठग आजकल इन मंगल अवसरों का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। .APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैकर कर रहे हैं।इसे देखते हुए राज्य साइबर सेल ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। शादी के कार्ड के नाम पर भेजे जाने वाले APK फाइल से सावधान रहने की सलाह दी गई है। APK फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो जाता है। किसी भी नंबर द्वारा भेजे गए Apk फाइल पर क्लिक न करें। मोबाइल पर कोई ऐप इंस्टॉल करने के लिए गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर जैसे आधिकारिक एप स्टोर का उपयोग करें। अपने व्हाट्सएप पर मीडिया ऑटो डाउनलोड सेटिंग ऑफ या नो मीडिया रखें।

यहां करें संपर्क

वहीं कोई ठगी होती है तो तुरंत सायबर सेल को संपर्क करें। आपको किसी तरह की साइबर अपराध की जानकारी मिलती है तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में या www.cybercrime.gov.in या cyber crime help line (toll free) नंबर 1930 पर कॉल करें।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!