इंदौर में नजर आ रहा श्रेय की राजनीति का नजारा

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों श्रेय की राजनीति का नजारा नजर आ रहा है। नगर निगम परिषद में विपक्ष की भूमिका निभा रहे कांग्रेस नेता, पक्ष में बैठी भाजपा परिषद पर अनदेखी करने और विकास कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगा रहे हैं। शहर में हो रहे विकास कार्यों के आयोजन में हिस्सेदार नहीं बनाने पर कांग्रेसी रोष भी जाहिर कर रहे है।
बुधवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा उस समय नजर आया, जब मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के कार्यकर्ता अचानक सीपी शेखर नगर स्थित शहर के पहले स्मार्ट उद्यान का उद्घाटन करने पहुंच गए। दरअसल बीजेपी बड़े स्तर पर आयोजन कर हरसिद्धि उद्यान के उद्घाटन की योजना बना रही है, लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रेय लेने के लिए हरसिद्धि उद्यान का उद्घाटन आज ही कर दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीते दिनों शहर की महापौर और एमआईसी सदस्यों ने कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में लगभग 4 करोड़ की लागत से बनाए गए मुख्य द्वार और स्नेक हाउस का उद्घाटन बिना प्रतिपक्ष को जानकारी दिए कर दिया था। यही नहीं किसी भी कांग्रेस नेता को आयोजन में बुलाया नहीं गया था। इसलिए इस बात से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना किसी पूर्व सूचना के आज हरसिद्धि उद्यान का उद्घाटन कर दिया। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता के इस कदम से शहर का राजनीतिक पारा बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!