पंचायत सचिवों को बेनकाब करने का दौर जारी
कमलनाथ सरकार में पंचायत सचिवों को बेनकाब करने के लिए कार्रवाई का दौर पूरे प्रदेश भर में जारी है। इसी के तहत इंदौर जिलें की देपालपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अत्याना सचिव योगेश दुबे के घर आय से अधिक संपत्ति होने पर शिकायत के बाद लोकायुक्त ने छापा मारा है। यह कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी संतोष सिंह भदोरिया के नेतृत्व में की जा रही है।
शुक्रवार अलसुबह 5.30 बजे लोकायुक्त की टीम देपालपुर पहुंची, जहां वो लोहार पट्टी स्थित पंचायत सचिव योगेश दुबे के घर पहुंच गई, सर्चिंग शुरू कर दी। लोकायुक्त डीएसपी संतोषसिंह भदोरिया ने बताया कि इन्होंने अवैध साधनों से अनैतिक रूप से धन कमाया है इस पर से छापे की कार्रवाई की गई है। दो जगह उनकी प्रॉपर्टी, दो बड़े मकान जिसमें से एक जगह 4 उसमें दुकानें हैं, चार लाख नगद, 15 तोला सोना, साढे तीन बीघा जमीन सेवा के दौरान खरीदी है। 1997 में पंचायत सचिव के पद पर भर्ती हुई है तब से लेकर आज तक उनकी 20 लाख रुपए आय हुई है संपत्ति है जो वह करोड़ों में आती है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









