इंदौर शहर में एक लाख स्मार्ट मीटर स्थापित


चुनिंदा फीडरों का लाइन लास 10 फीसदी तक घटा वहीं आपूर्ति 5 मिनट बढ़ी
केंद्र सरकार, 15 राज्यों के अलावा जर्मनी के दल ने देखी खासियतें
शहर में स्मार्ट मीटर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा हैं। अब तक एक लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। पहले चरण में कुल 1-25 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाना हैं। यह काम दिसंबर अंत तक हो जाएगा। रेडियो फ्रीक्वैंसी तरीके से लगाए गए स्मार्ट मीटर से एक ओर जहां लाइन लास घटा हैं, वहां आपूर्ति व्यवस्था भी सुधरी हैं।
मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री विकास नरवाल ने बताया कि स्मार्ट मीटरों की स्थापना का काम दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी 1 लाख 300 मीटर स्थापित हो चुके हैं। शेष मीटर नवंबर के शेष दिनों के अलावा दिसंबर माह में लगा दिए जाएंगे। इन मीटरों की खासियत यह हैं कि कंपनी को जरूरत होने पर 15-15 मिनट की रीडिंग भी प्राप्त हो सकती हैं। मीटर बिजली जाने की सूचना भी कंट्रोल रूम दे देते हैं, इस सूचना से मानिटरिंग हो रही हैं। फलतः आपूर्ति व्यवस्था में और सुधार हुआ हैं। शहर की औसत आपूर्ति पांच मिनट रोज बढ़कर 23.50 घंटे तक हो गई हैं। वहीं 40 फीडरों का लाइन लास भी औसतन 10 फीसदी तक घटा हैं। श्री नरवाल ने बताया कि कंपनी के ऊर्जस एप पर स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता अपनी दैनिक, सप्ताहिक, मासिक व वार्षिक खपत का रिकार्ड स्वयं देख सकते हैं। इस एप पर स्मार्ट मीटर संबंधी जल्दी ही अन्य सुविधाएं भी जोड़ी जाएगी। श्री नरवाल ने बताया कि देश के 15 राज्य़ों/ बोर्ड, बिजली कंपनियों व केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय, जर्मनी से दल स्मार्ट मीटर की खासियतें जानने एवं एक साल में स्मार्ट मीटर से बिजली सुधार कार्य को देखने आ चुके हैं। स्मार्ट मीटर के सभी उपभोक्ताओं की रीडिंग आटोमेटिंक 1 तारीख को कंट्रोल रूम आ जाती हैं। इस तरह से मीटर रीडरों की निर्भरता भी खत्म हो गई हैं। रीडिंग ज्यादा, कम होने के आरोप प्रत्यारोप लगना भी समाप्त हो चुके हैं।
पृथक अधीक्षण यंत्री की पदस्थापना
मप्रपक्षेविविकं प्रबंध निदेशक श्री नरवाल ने बताया कि स्मार्ट मीटर की अलग से सेल बनाई गई हैं। इसमें पृथक से अधीक्षण यंत्री स्तर के अधिकारी श्री डीएस चौहान को प्रभारी बनाया गया हैं। इसके साथ ही तीन-चार इंजीनियर और नोडल अधिकारी के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!