आईटी कंपनियों में हो सकती है 40 हजार कर्मचारियों की छंटनी,जानिए इसका कारण

इस साल आर्थिक विकास दर में सुस्ती सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के लिए भारी पड़ सकती है। आईटी क्षेत्र के दिग्गज टी वी मोहनदास पई ने सोमवार को कहा कि इस साल आईटी कंपनियां मध्यम स्तर के 30 हजार से 40 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकती हैं। हालांकि इन्फोसिस के पूर्व सीएफओ ने इस छंटनी को उद्योग के परिपक्व होने के साथ हर पांच साल में एक बार होने वाली सामान्य घटना करार दिया है। पई ने कहा, ‘जैसा कि पश्चिम में हर सेक्टर में होता है, वैसे ही भारत में भी जब सेक्टर परिपक्व होने की स्थिति में मध्यम स्तर पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ जाती है, जो मिलने वाले वेतन की तुलना में उतना मूल्य कंपनी में नहीं जोड़ पाते हैं।’

उन्होंने कहा कि जब कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हों तो प्रोन्नतियां ठीक होती हैं, लेकिन जब सुस्ती हो और मोटा वेतन लेने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाए तो कंपनियां छंटनी के लिए मजबूर हो जाती हैं। आरिन कैपिटल एंड मणिपाल ग्लोबल एजुकेशन सर्विसेस के चेयरमैन पई ने कहा, ‘ऐसा एक बार फिर होने जा रहा है और हर पांच साल में बार-बार होता है।’

उन्होंने कहा, ‘जब तक अच्छा प्रदर्शन हो तब तक कोई भी मोटा वेतन और अच्छे वेतन वाली नौकरी का पात्र नहीं होता है। आपको कंपनी को मूल्य चुकाना ही पड़ता है।’ छंटनी के आंकड़े के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘एक साल के दौरान सेक्टर में यह संख्या 30 हजार से 40 हजार के बीच हो सकती है।’ हालांकि उन्होंने कहा कि नौकरी गंवाने वाले 80 फीसदी वाले लोगों को उद्योग में रोजगार के अवसर भी मिल जाएंगे

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!