पीएम मोदी ने वर्चुअली किया इंदौर के ESIC अस्पताल का लोकार्पण, बोले- इस बार की दिवाली ऐतिहासिक

इंदौर के नंदानगर में 350 करोड़ की लागत से तैयार ईएसआईसी अस्पताल का लोकार्पण मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। समारोह में वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार की दिवाली के ऐतिहासिक है। पांच सौ साल बाद ऐसी अवसर आया है कि अयोध्या में राम अपने घर आए। मंदिर हजारों दीपों से जगमगाएगा। पहले 14 साल बाद राम अयोध्या लौटे थे।

बता दें कि इंदौर के नंदा नगर में 350 करोड़ की लागत से बना अस्पताल लोकार्पित हो गया। 500 बिस्तरों की श्रमता वाले इस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी। ओपीडी के अलावा एमआरआई, सोनोग्राफी, एक्स रे डिपार्टमेंट बनाए गए है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दोनों समय भोजन भी दिया जाएगा। बीमा अस्पताल के लोकार्पण के दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, मेयर पुष्य मित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला भी मौजूद थे।विश्व के कई देश आयुर्वेद चिकित्सा को अपना रहे : मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार यह प्रतीक्षा 500 सालों के बाद पूरी हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नया भारत अपने प्राचीन अनुभव विश्व को दे रहा है। विश्व के कई देश आयुर्वेद चिकित्सा को अपना रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवा में तकनीक से जोड़ रहा है,ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सके। हम लोग उस पृष्ठभूमि से है, जहां किसी परिवार के सदस्य के बीमार होने पर तनाव हो जाता था। गंभीर बीमारी के इलाज में जमीन गहने बिक जाते थे।पैसे के अभाव में इलाज न कराने के बेबसी मै नहीं देख सकता, इसलिए आयुष्मान भारत योजना ने जन्म लिया। इसलिए हमने तय किया कि गरीब के इलाज का पांच लाख का खर्च सरकार उठाएगी। लोगों को संकट से उभारने वाली योजना पहले कभी नहीं बनी। इस योजना का विस्तार हो रहा है। अब 70 साल से अधिक उम्र को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। उन बुजुर्गों को आयुष्मान वय कार्ड बनाया जाएगा। यह योजना सभी आय वर्ग के लोगों के लिए है।

मोदी सरकार ने बनाया आधुनिक : कैलाश
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 40 साल पहले भी यहां अस्पताल था, लेकिन सुविधाएं नहीं थीं। मरीजों को यहां लाल पीली दवाएं दे दी जाती थीं। गंभीर मरीजों को एमवाय अस्पताल में रेफर किया जाता था, लेकिन मोदी सरकार के समय इसे आधुनिक अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!