कैलाश विजयवर्गीय की फिसली जुबान: दो राज्यों के मुख्यमंत्री की जगह ‘प्रधानमंत्री’ की कर दी निंदा

 इंदौर। अपने बयानों के लिए चर्चित कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दिल्ली और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधते हुए उनकी जुबान फिसल गई और सीएम को ‘प्रधानमंत्री’ कहकर उनकी निंदा कर दी। उन्होंने कहा कि ये राज्य केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में संकोच कर रहे हैं, जिससे लाभार्थियों तक आयुष्मान योजना का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। मैं दोनों राज्यों के प्रधानमंत्री की निंदा करता हूं।

कैसे फिसली जुबान?

विजयवर्गीय ने अपने बयान में कहा, “दिल्ली और बंगाल की सरकारें, केंद्र की योजनाओं को लागू करने में संकोच करती हैं। हमें लगता है कि लाभार्थियों के लिए केंद्र की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचना चाहिए। इस पर राजनीति कहीं करनी चाहिए। दिल्ली और बंगाल के मुख्यमंत्री, जिनका प्रधानमंत्री योजना लाभ का हक है, उनको हक से वंचित करते हैं। हम दोनों प्रधानमंत्री की निंदा करते हैं।” इस बयान के तुरंत बाद यह बात मीडिया में चर्चा का विषय बन गई। लेकिन खुद कैलाश विजयवर्गीय यह नहीं समझ पाए कि वह खुद क्या बोल गए और ना ही उन्होंने बोलने के बाद किसी प्रकार की माफी मांगी।

राहुल गांधी पर तंज, पीएम मोदी की तारीफ

अपने बयान में विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी होना सच में आसान नहीं है। इधर से आलू डालो और उधर से सोना निकालो। जलेबी की फैक्ट्री खोलो, ऐसा काम सिर्फ राहुल गांधी ही कर सकते हैं। उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता।” साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब चीन ने अपने कदम पीछे हटाए हैं, और इस काम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं।

प्रियंका गांधी के बयान पर कटाक्ष

विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी के वायनाड में दिए बयान पर भी कटाक्ष किया और राहुल गांधी के बयानों को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कीं। विजयवर्गीय के इस बयान ने राजनीतिक हलचल को और बढ़ा दिया है, जहां वे अपने तीखे बयान और चुटकियों के कारण एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल गरमा दिया है, और उनकी जुबान फिसलने की इस घटना पर अब कई नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!