महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एमवीए के तहत लड़ने के लिए 12 सीट चाहती है सपा : अखिलेश यादव

धुले(महाराष्ट्र) । समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उनकी पार्टी ने विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) से 12 सीट की मांग की है। हालांकि, गठबंधन द्वारा सीट बंटवारे को लेकर समझौते की घोषणा की जानी अभी बाकी है। उत्तर महाराष्ट्र के धुले जिले में संवाददाताओं से बात करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी ने पांच सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। उन्होंने कहा कि सपा एक ऐसी पार्टी है जो कुछ सीट के साथ संतुष्ट है। अखिलेश ने कहा, ‘‘हमने (एमवीए के तहत) 12 सीट की मांग की है।’’ उन्होंने कहा कि सपा ने उन सीट का विवरण साझा किया है जहां वह अपनी स्थिति मजबूत मानती है। सपा ने शनिवार को धुले शहर से इरशाद जहागीरदार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। इसी के साथ पार्टी अब तक पांच उम्मीदवार उतार चुकी है। पार्टी ने शुक्रवार को भिवंडी पूर्व से मौजूदा विधायक रईस शेख, भिवंडी पश्चिम से रियाज आजमी और मालेगांव सेंट्रल से शान-ए-हिंद की उम्मीदवारी की घोषणा की। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी शिवाजीनगर-मनखुर्द सीट से मौजूदा विधायक हैं। अखिलेश ने शुक्रवार को मालेगांव और शनिवार को धुले में रैली को संबोधित किया।

अबू आजमी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए कहा, ‘‘हमने पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है ताकि उन्हें (एमवीए को) पता चले कि हम यहां मजबूत हैं, वरना वे हमें बैठक में बताएंगे कि आपका उम्मीदवार बहुत मजबूत नहीं है। हमने यह दिखाया है कि हम वे सीट मांग रहे हैं जहां हम मजबूत हैं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1999 से भिवंडी पूर्व सीट नहीं जीती है। आजमी ने कहा, ‘‘हम ही इस सीट को जीतेंगे। (अगर एमवीए इस सीट से उम्मीदवार उतारता है तो) वे बाद में हरियाणा की तरह नहीं पछताएंगे।’’

उन्होंने कहा कि एमवीए नेताओं ने उनसे बात की है और उन्हें सीट के बारे में आश्वासन दिया गया है। सपा राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का एक घटक दल है। पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) और वामपंथी दल भी एमवीए का हिस्सा हैं। महाराष्ट्र में तीन दल–शिवसेना(यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) एमवीए गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ये तीनों दल भी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!