महाराष्ट्र में ‘साइकिल’ की सियासी चालः 4 सीटों पर अखिलेश यादव ने फाइनल किए लड़ाके, जानिए किस सीट से किस पर खेला दांव…

लखनऊ. 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव होना है. जहां सियासी माहौल गरमाया हुआ है. कई क्षेत्रीय दल महाराष्ट्र की सियासत में भी अपना सिक्का जमाने की जुगत में लगे हुए हैं. पिछले चुनाव में 2 सीट जीतने वाली सपा ने 4 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं. ये फैसला सपा ने तब लिया जब उसकी सीट शेयरिंग को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन से बातचीत चल रही है. हालांकि, इस फैसले को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि अगर सीटों को लेकर सपा की बात नहीं बनती तो भी वह अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है.बता दें कि महाराष्ट्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने 4 कैंडिडेट के ऐलान करने को लेकर सोशल मीडिया (X) पर एक पोस्ट भी लिखते हुए कहा, सपा की MVA से मांग सिर्फ उन्हीं सीटों की है, जिस पर पार्टी मजबूती की स्थिति में है और चुनकर आने की ताकत रखती है. सपा ने महाराष्ट्र विधानसभा के 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, जिसमें मानखुर्द शिवाजी नगर से अबू आसिम आज़मी, भिवंडी पूर्व से रईस शेख, भिवंडी पश्चिम से रियाज आज़मी और मालेगांव से शाने हिंद का नाम शामिल हैं. सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री. अखिलेश यादव जी की महाविकास आघाड़ी के नेताओं से बात जारी है और जल्द ही सपा के अन्य सीटों के प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे.

पिछले चुनाव में 7 सीटों पर लड़ा था चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में सपा ने 7 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा था. जहां सपा को 2 सीटों पर जीत मिली थी. हालांकि, 5 सीटों पर जमानत भी नहीं बच पाई थी. ऐसे में एक बार फिर सपा अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है. हाल ही में हुए जम्मू कश्मीर चुनाव में भी सपा ने 20 उम्मीदावरों को मैदान में उतारा था, लेकिन एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!