महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, देवेंद्र फडणवीस को नागपुर साउथ वेस्ट से मिला टिकट, 99 प्रत्याशियों की देखें सूची

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 99 कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर साउथ वेस्ट सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, कामठी से चंद्रशेखर बावनकुले को टिकट दिया गया है। नंदुरबार से विजय कुमार गवित, धुले से अनूप अग्रवाल और मंगल प्रभात लोढ़ा को मालावार हिल्स सीट से टिकट दिया गया है।बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है। इसमें बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित गुट) शामिल है। सीट शेयरिंग को लेकर पिछले दिनों हुईं लंबी बैठकों के बाद आज बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी की है।इस लिस्ट में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। साथ ही कुछ लोगों के टिकट भी काटे गए हैं। कई जगहों पर मौजूदा विधायकों को मौका दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि सांसद अशोक चव्हाण की बेटी सुजया चव्हाण को भोकर से उम्मीदवार बनाया गया है। विधायक गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ को कल्याण से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!