रिश्वत लेना महिला अधिकारी को पड़ा महंगा, रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने ऐसे किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में शिक्षा विभाग की एक महिला अधिकारी को रिश्वत लेना महंगा पड़ गया. लोकायुक्त पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर महिला अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा है.शिकायतकर्ता दिलीप बुझानी ट्रेजर टाउन बीजलपुर इंदौर के निवासी हैं, और उन्होंने बताया कि वह एमपी पब्लिक स्कूल अशोक नगर और एमपी किड्स स्कूल अंजलि नगर के संचालक हैं. वहीं, दोनों ही स्कूल शासन के विधिक मान्यता प्राप्त होकर संचालित हैं.

10 लाख रुपए के रिश्वत की मांग रखी गई थी
लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने मीडिया से बातचीत में बताया की शिक्षा विभाग में जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी द्वारा स्कूल संचालक को मान्यता निरस्त किए जाने का डर दिखाकर 10 लाख रुपए के रिश्वत की मांग रखी गई थी. इसके बाद शिकायत होने पर लोकायुक्त पुलिस ने शीला मरावी (अधिकारी महिला) को रिश्वत की पहली किस्त एक लाख रुपए लेते हुए कार्यालय में गिरफ्तार किया.

क्या था मामला
दरअसल दोनों ही स्कूल शासन से विधिक मान्यता प्राप्त होने पर शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुसार संचालित हो रहे थे. वहीं, आरटीआई एक्टिविस्ट संजय मिश्रा ने जिला शीला मरावी के कार्यालय से सूचना के अधिकार के अंतर्गत दोनों ही स्कूल के छात्र-छात्राओं की पांचवी और आठवीं की परीक्षा में सम्मिलित होने की जानकारी मांगी.

आरटीआई एक्टिविस्ट पर लगा ये आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप था की यह आरटीआई एक्टिविस्ट उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था, जिस पर शीला मरावी जांच नहीं करने और आगे भी आरटीआई एक्टिविस्ट को कोई शिकायत नहीं करने- ऐसा लिखवा कर देने के बदले में 10 लाख रुपए मांगे थे, जिसे बाद में कम कर चार लाख किया गया था.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!