इंदौर का ‘सियासी ब्रिज’: एलिवेटेड ब्रिज को निरस्त करने पर भड़के सज्जन वर्मा, नितिन गड़करी से CM के फैसले पर हस्तक्षेप करने की मांग

इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर में एलआईजी से नौलखा तक बनने वाले एलिवेटेड ब्रिज को निरस्त करने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस कदम को इंदौर के विकास को 5 साल पीछे धकेलने वाला बताते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। 

सज्जन वर्मा ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि यह एलिवेटेड ब्रिज इंदौर के यातायात की समस्याओं को हल करने का एकमात्र व्यावहारिक समाधान था। वर्मा का आरोप है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्थानीय नेताओं के प्रभाव में आकर इस प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया और इसके बदले 7 नए ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की है। यह इंजीनियरों की रिपोर्ट के अनुसार अव्यवहारिक साबित हो सकते हैं।

वर्मा ने अपने पत्र में गडकरी के साथ हुई एक पुरानी बैठक का भी जिक्र किया, जिसमें इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि जबलपुर, भोपाल और देवास के एलिवेटेड ब्रिज बनकर तैयार हो चुके हैं। लेकिन इंदौर का प्रोजेक्ट निरस्त होने से प्रदेश सरकार को 35 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होगा और शहर विकास की गति से पिछड़ जाएगा। 

इस पूरे प्रकरण को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सज्जन वर्मा के आरोप सीधे तौर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की कार्यशैली और निर्णय क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं। जिससे इस मुद्दे का राजनीतिक रंग और गहरा हो गया है। वर्मा का कहना है कि गडकरी के हस्तक्षेप के बिना इंदौर का विकास अवरुद्ध हो जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!