बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: बहराइच से चौथा आरोपी गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखी फायरिंग, शूटर्स ने 3 महीने पहले बनाया था हत्या का प्लान

लखनऊ. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है. जहां बहराइच से हत्याकांड के चौथे आरोपी हरीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. बहराइच के गंडारा गांव से हरीश की गिरफ्तारी हुई. आरोपी हरीश को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है.बताया जा रहा है कि शूटर धर्मराज के भाई से भी पूछताछ जारी है. हत्याकांड में अबतक 4 लोगों की अरेस्टिंग हो चुकी है. जबकि जीशान और शूटर शिव की तलाश मुंबई पुलिस कर रही है. शिव ने इंस्टाग्राम पर “यार तेरा गैंगस्टर है जानी” लिखा था. शिव हमेशा गैंगस्टर वाले वीडियो स्टेटस पर लगाता था.

यू-ट्यूब से सीखी फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, धर्मराज का भाई अनुराग भी पुलिस हिरासत में लिया गया है. हरीश कुमार ने हमलावरों को पैसा मुहैया कराया था. गंडारा गांव में 3 लोगों के खाते में 50-50 हजार आए. जिनके खातों में पैसा आया वो लोग अभी फरार हैं. मुंबई पुलिस बैंक खातों को लेकर भी जांच कर रही है. शूटर्स ने 3 माह पहले बाबा की हत्या का प्लान बनाया था. यू-ट्यूब से फायरिंग सीखी और कई बार बाबा के घर गए थे.

12 अक्टूबर की रात हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
गौरतलब है कि 12 अक्टूबर की रात बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वे बेटे जीशान के बांद्रा में बने दफ्तर में थे. बाहर निकलते ही उन पर 6 गोलियां चलाई गईं थीं. वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. चौथा आरोपी हरीश बालकराम 15 अक्टूबर को बहराइच से पकड़ा गया. 3 अब भी फरार हैं. मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ली है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!