विधायक योगेश वर्मा की पिटाई मामले में अवधेश और उनकी पत्नी समेत कई लोगों के खिलाफ FIR, घटना के 6 दिन बाद दर्ज हुई शिकायत

लखीमपुर में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की पिटाई के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. अपमानजनक वारदात के 6 दिन बाद विधायक की एफआईआर लिखी गई है. मामले में अवधेश सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया गया है. इन सभी के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है.एफआईआर में पुष्पा सिंह, अवधेश सिंह, संग्राम सिंह, नीरज सिंह, समेत कुछ अज्ञात व्यक्तियों का नाम शामिल है. लखनऊ से मिले निर्देश के बाद खीरी के सदर कोतवाली में केस दायर किया गया है. बता दें इस मामले को लेकर योगेश वर्मा ने स्पीकर सतीश महाना से मिलकर शिकायत की थी. इधर इस घटना के बाद अवधेश और उसकी पत्नी पुष्पा को बीजेपी संगठन से निकाल दिया गया है.

मामले को लेकर विधायक योगेश वर्मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिल चुके हैं. उन्होंने घटना की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दी. साथ ही पुलिस द्वारा रिपोर्ट नहीं दर्ज करने का मामला भी बताया. बीजेपी के कुछ पिछड़े नेताओं को लग रहा था कि सरकार आरोपी को बचा रही है, इस बात से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया है.

ये था मामला

बता दें कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा चुनाव स्थल पर गए थे. जहां पर बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह की पत्नी चुनावी समर में ताल ठोंक रहीं थीं. चुनाव में धांधली और मत पत्रों में गड़बड़ी को लेकर विधायक मयअमला चुनाव स्थल पर गए थे. जहां पर अवधेश सिंह के साथ उनकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद विधायक की थप्पड़ों और लातों से जमकर पिटाई हो गई. 

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!