स्वर कोकिला की जन्म स्थली इंदौर में ‘राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान’ समारोह, CM डॉ. मोहन ने संगीत निर्देशक उत्तम सिंह और पार्श्व गायिका केएस चित्रा को दिया लता सम्मान

इंदौर। स्वर कोकिला के नाम से दुनिया भर में मशहूर दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर की जन्मस्थली इंदौर में ‘राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया। अलंकरण समारोह और संगीत संध्या कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहे। उन्होंने मुंबई के म्यूजिक डायरेक्टर उत्तम सिंह को 2022 का और चेन्नई की गायिका केएस चित्रा को 2023 का लता सम्मान दिया। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, आज ‘भारत रत्न’ स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की जयंती के अवसर पर उनकी जन्म स्थली इंदौर में “राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान” अलंकरण समारोह एवं “संगीत संध्या” कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वर सम्राज्ञी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गीत-संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संगीत निर्देशक उत्तम सिंह एवं पार्श्व गायिका के. एस. चित्रा जी जैसी विभूतियों को ‘राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान’ से विभूषित किया। संगीत के क्षेत्र में भारत की ख्याति विश्व भर में पहुंचाने वाले आप सभी गीत-संगीतकारों को हार्दिक शुभकामनाएं।

सीएम ने कहा, हमने मां सरस्वती को नहीं देखा, लेकिन लता जी की मधुर आवाज ने हमें उनकी दिव्यता का अहसास कराया। लता मंगेशकर जी के गीतों ने फिल्मों को हिट बना दिया। वहीं संगीतकार उत्तम सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनके हाथों में जादू है, जो हर दिल को छूता है। उनके अद्वितीय योगदान का सम्मान करते हुए, हम सभी गर्व से अभिभूत हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!