कैनरा बैंक के ATM कटिंग मामले का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, ऑटो समेत 3 लाख का सामान जब्त

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने कैनरा बैंक के ATM कटिंग की घटना का खुलासा कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से ऑटो समेत 3 लाख का सामान भी बरामद किया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी से एटीएम मशीन से सायरन तथा कैमरा, कटर, टामी, गैंती, सब्बल एवं अन्य सामग्री जब्त की गई।अयोध्यानगर थाना पुलिस ने कैनरा बैंक के एटीएम कटिंग की घटना का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ज्यादा पैसे कमाने के लिए एटीएम कटिंग की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ऑटो, मोबाइल और एटीएम तोड़ने में प्रयुक्त साधन कटर, गैंती, टामी, रॉड, सब्बल के साथ 3 लाख रुपए की सामान जब्त किया है।

दरअसल, 21 सितंबर की रात लगभग 12 से 2 बजे के बी चोरों ने नरेला जोड़ के पास स्थित कैनरा बैंक के एटीएम में घुसकर मशीन के सायरन और सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा फिर एटीएम मशीन को तोड़ कर नकदी चुराने का प्रयास किया था। घटना की शिकायत कैनरा बैंक के मैनेजर रितिका कुमारी ने की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी एक काले रंग के ऑटो क्रमांक MP 04 RB 0508 में आए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी में मुलतः रायसेन, ग्वालियर, विदिशा, बांदा(उप्र) एवं झांसी (उप्र) के निवासी बताए जा रहे हैं। वीडियों वायरल होने के कारण आरोपी बाहर फरार होने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!