आंदोलन के बाद भी अतिथि शिक्षक निराश, नए नियम के मुताबिक बिना परीक्षा नियमित नहीं होंगे, खटखटाएंगे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भोपाल। नियमितीकरण की मांग कर रहे अतिथि शिक्षक के लिए बड़ी खबर है। आंदोलन के बावजूद अतिथि शिक्षकों को निराशा हाथ लगी है। अतिथि शिक्षक बिना परीक्षा दिए नियमित नहीं होंगे। भर्ती में सिर्फ 25% आरक्षण मिलेगा। हाईकोर्ट के आदेश पर डीपीआई ने मामले का निराकरण कर दिया है। अतिथि शिक्षकों को सीधे नियमित नहीं किया जाएगा। बिना भर्ती परीक्षा में शामिल हुए नियमित नहीं हो पाएंगे। मध्यप्रदेश के 70 हजार स्कूलों में अतिथि शिक्षक काम कर रहे है। अतिथि शिक्षक पिछले 10 से लेकर 12 साल से नियमितीकारण की मांग कर रहे हैं। डीपीआई के द्वारा किए गए निराकरण के बाद अब अतिथि शिक्षक सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

अब तक क्या हुआ

डीपीआई द्वारा 11 सितंबर 2019 जारी आदेश को लेकर के पात्र अतिथि शिक्षकों ने अभ्यावेदन लगाया था। डीपीआई के निराकरण न करने की स्थिति में लगभग 1200 अतिथि शिक्षक ने उच्च न्यायालय में केस लगाया था। सितंबर 2023 से लेकर मार्च 2024 तक उच्च न्यायालय ने निर्देश दिए थे जिस पर डीपीआई ने 2 महीने में निराकरण करने को कहा था।जिस पर डीपीआई ने 26 जून 2024 से लेकर 4 सितंबर 2024 तक निराकरण किया। 25% आरक्षण दिया गया है इसके आगे अभी अतिथि शिक्षकों का कुछ नहीं हो सकेगा। अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव रविकांत गुप्ता ने कहा कि- अतिथि शिक्षकों को लेकर सरकार मनमानी कर रही है। अब आंदोलन में तेजी आएगी, हर स्तर पर आंदोलन होंगे संगठन उच्चतम न्यायालय का शरण लेगा। सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने की हमें आस है। हमें पूरा विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट हमारा भविष्य सुरक्षित करवाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!