उज्जैन हादसा: परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम, 50 लाख और सरकारी नौकरी की मांग

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र में हुए हादसे के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। बीते शुक्रवार की देर शाम यहां दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं हादसे के बाद आज परिजनों ने शव रखकर उज्जैन-आगर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। बता दें कि उज्जैन में शुक्रवार शाम को तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार के पास दीवार ढह गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। 

आज शनिवार को मृतक अजय योगी के परिजनों ने शव रखकर मोहन नगर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। लोग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी बात करना चाह रहे थे, लेकिन संभव नहीं हो सका।

सीएम मोहन सहायता राशि का किया है ऐलान 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि उज्जैन में महाराजवाड़ा स्कूल के समीप दीवार गिरने से स्थानीय दो लोगों की मृत्यु की अत्यंत ही दुःखद घटना हुई है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है। बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। मध्यप्रदेश शासन की ओर से मृतकों के परिवार को ₹4-4 लाख तथा घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!