जिला पंचायत डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की कार्रवाई  

हटा (दमोह) मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गुरुवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने दमोह पहुंचकर ट्रेप कार्रवाई  करते हुए जिला पंचायत के एक जिला कोऑर्डिनेटर हरचरण सेन को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकेक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है। 

जानकारी के मुताबिक मनोज पिता नारायण पटेल ग्राम अभाना VSA ने सागर लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी। हरचरण सेन जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण जिला पंचायत कार्यालय दमोह के द्वारा ग्राम पंचायत के अंकेक्षण के बदले में प्रति ग्राम पंचायत 2 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। जिस पर आज लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कार्रवाई करते हुए हरचरण को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके उपरांत भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।वहीं आरोपी हर चरण वर्मा उर्फ हरचरण सेन का कहना है कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोई राशि की मांग नहीं की गई। वह हमेशा ही हमसे कभी 1000 कभी 2000 रुपये उधार मांग कर ले जाता था तो मैं समझा की उधारी के पैसे वापस कर रहा है। इस कारण से मैंने यह राशि ले ली। मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की रिश्वत की मांग नहीं की गई।  

  • सम्बंधित खबरे

    मिशन अस्पताल में नकली डॉक्टर ने किया हृदय रोगियों के ऑपरेशन, उपचार के दौरान 7 की मौत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग ने X पर किया पोस्ट

    दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह की चर्चित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी पीड़ित ने नहीं बल्कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग…

    CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘समय आ गया है… रानी दुर्गावती की तरह हमारी बहनें भी हाथों में शस्त्र लेकर पूजा करें’, हाथ में शस्त्र भी चाहिए और शास्त्र भी

    दमोह । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दमोह जिले के सिंग्रामपुर में लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इस कार्यक्रम के दौरान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!