दमोह पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अस्पताल से चोरी हुई नवजात बरामद, कलेक्टर ने प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की कही बात

दमोह। दमोह जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला अस्पताल से चोरी हुई चार दिन की नवजात बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह बच्ची अपनी मां के साथ अस्पताल में लेटी हुई थी, जब एक अज्ञात महिला ने उसे चुरा लिया था। सीसीटीवी फुटेज और सूत्रों के आधार पर पुलिस को सफलता मिली है ।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अपने सूत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिनभर के घटनाक्रम के बाद बच्ची को सकुशल खोज निकाला। इस मामले में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। कलेक्टर ने यह भी कहा कि अस्पताल में सुरक्षा के मानकों को और भी सख्त किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

दरअसल, पथरिया निवासी मां वर्षा सिंह गौंड ने बताया था कि उसकी 4 दिन की मासूम बच्ची चोरी हो गई। ब्लैक साड़ी पहने हुई महिला ने बच्ची को चुराया है। इधर, मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी, कोतवाली पुलिस और सीएमएचओ मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। इस मामले में टीआई आनंद सिंह ठाकुर का कहना था कि शहर के चारों ओर चोरी करने वाली ब्लैक साड़ी पहने हुए महिला की तलाश में पुलिस जुट गई थी । इस घटनाक्रम से अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आती है। वहीं इस घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल था। फिलहाल, बच्ची सकुशल अपनी मां के पास है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!