भाजपा के एजेंडे में मुस्लिम ? 5 लाख सदस्यों पर नजर!

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की गलियों से ही होकर दिल्ली का दरबार मिलता है, ये बात सभी राजनैतिक दलों को भलीभांति पता है. इसी को लेकर हर दल अपनी सियासी ज़मीन को यूपी में मजबूत रखने के लिए जीतोड़ कोशिश भी करते हैं.

बात करें पिछले लोकसभा चुनाव की तो, भाजपा के वोटबैंक में सेंधमारी से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को इसका फायदा मिला था, लेकिन ये खबर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को पशोपेश में डालने वाली थी. जिसको लेकर भाजपा और आरएसएस ने कई दौर की बैठक की और नतीजा निकाला.

अब भाजपा के भी होंगे मुस्लिम वोटर
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत 2 करोड़ सदस्यों को जोड़ने की कवायद कर रही है. जिससे कि एक मजबूत वोटबैंक भाजपा के सियासी सफर की स्टेयरिंग को आसानी से मूव होने दे. ऐसे में भाजपा ने 5 लाख मुस्लिम सदस्यों को भी पार्टी का झंडाबरदार बनाने का एजेंडा भी तैयार किया है. भारतीय जनता पार्टी 18 सितम्बर से यूपी के अलग अलग जिलों में खासतौर पर जहां मुस्लिम बहुल इलाका है, वहां पर मुस्लिम कार्यकर्ताओ को अपने कार्यक्रम में जोड़ने पर विचार कर रही है.

विपक्ष के वोटबैंक में सेंधमारी
भाजपा अभी तक राष्ट्रवाद और हिन्दू एजेंडे पर अपनी कार्ययोजना को आगे बढ़ा रही थी, लेकिन अब भाजपा में मुस्लिम चेहरों को भी तवज्जो दिए जाने पर भी अमल शुरू हो गया है.

आरएसएस के एक पदाधिकारी ने बताया कि इसके पीछे का उद्देश्य है कि भाजपा को कट्टर हिन्दू वाले चोले से बाहर निकलना दूसरा प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की कल्पना को ज़मीन पर मूर्त रूप देना.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!