वक्फ बोर्ड को लेकर राजा भइया की चिंता : दुनिया के किसी भी इस्लामिक देश में वक्फ बोर्ड की अवधारणा नहीं, कहा- सबको मुखर होना होगा

वक्फ बिल 2024 को केंद्र सरकार ने 8 अगस्त 2024 को लोकसभा में पेश किया था, जिसके बाद इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं. अब जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह, उर्फ राजा भैया ने वक्फ बोर्ड पर अपनी चिंता व्यक्त की है.गुजरात के राजकोट में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की अवधारणा केवल भारत में ही मौजूद है, जबकि दुनिया के अन्य इस्लामिक देशों में ऐसा कोई बोर्ड नहीं है. राजा भैया ने यह भी कहा कि वक्फ से संबंधित निर्णय केवल वक्फ की अदालतों द्वारा ही लिए जाने चाहिए, जिससे अन्य न्यायालयों का अधिकार और सीमा समाप्त हो जाती है. इस बयान के माध्यम से राजा भैया ने वक्फ बोर्ड की प्रासंगिकता और उसके अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए हैं.

राजा भइया ने कहा कि ‘वक्फ बोर्ड एक नोटिस आपको दिया कि ये संपत्ति वक्फ की है. अगर आपको आपत्ति करना है तो उनका प्रदेश में एक कार्यलय है वहां जाकर आपत्ति कीजिये. अगर एक साल में आपने कोई जवाब नहीं दिया तो माना जाएगा की आपको कोई आपत्ति नहीं हैं. आपका घर, आपका गांव, आपकी जमीन वक्फ की है. वो वक्फ की संपत्ति घोषित हो जाएगी. ये लिखा पढ़ी में है. आज इसके पक्ष में मतदान भी कराया जा रहा है. मौलाना लोग इसमें मोबाइल के माध्यम से इसमे मतदान करा रहे हैं.’

उन्होंने कहा कि इसमें हम सबको मुखर होना चाहिए. राष्ट्र रक्षा का दायित्व सिर्फ राजनेताओं का नहीं है. अगर आज हमारे नेता ये कठिन निर्णय ले रहे हैं तो उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है. आज हम जितने महापुरुषों को नमन करते हैं, उन्होंने कभी अपने लिये लड़ाई नहीं लड़ी. उन्होंने देश की रक्षा, संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी. अकबर दी ग्रेट की वजह से एक साथ सोलह हजार माताओं ने अग्नि कुंड में कूदकर अपनी जान दी थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!