सेक्स करने से भी फैलता है डेंगू

मैड्रिड। डेंगू-एक ऐसी बीमारी जो सिर्फ एडीज मच्छर के काटने से फैलती है लेकिन अब यूरोपियन देश स्पेन में एक ऐसा मामला सामने आया है जो हर किसी को हैरत में डाल रहा है। स्पेन के हेल्थ अथॉरिटीज ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वहां एक शख्स है जो सेक्स के जरिए डेंगू का वायरस फैला रहा है। यह दुनिया का ऐसा पहला मामला है जहां सेक्स के जरिए डेंगू फैलने की बात कही जा रही है। स्पेन के मैड्रिड शहर के 41 साल के पुरुष ने बताया कि अपने मेल पार्टनर संग सेक्स करने के बाद उसे डेंगू हो गया और उसके मेल पार्टनर को डेंगू तब हुआ था जब वह एक ट्रिप के लिए क्यूबा गया था और वहां उसे मच्छरों ने काट लिया था। 41 साल के इस व्यक्ति को सितंबर में हुए डेंगू इंफेक्शन ने डॉक्टरों को भी हैरत में डाल दिया था क्योंकि उसने किसी भी ऐसे देश की यात्रा नहीं की थी जहां डेंगू की बीमारी या गंभीर फ्लू जैसे लक्षणों वाली बीमारी फैली हुई हो। 
स्पर्म की जांच करने पर हुआ खुलासा
मैड्रिड के रीजनल पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की सुजाना जीमीनेज कहती हैं, 41 साल के इस व्यक्ति के पार्टनर में भी सेम वैसे ही लक्षण दिख रहे थे और उसने कुछ दिनों पहले ही क्यूबा और डॉमिनिकल रिपब्लिक जैसे देशों की यात्रा की थी। जब इन दोनों व्यक्तियों के स्पर्म की जांच की गई तो इस बात का खुलासा हुआ कि न सिर्फ इन दोनों को डेंगू हुआ था बल्कि यह वही सेम वायरस था जो क्यूबा में डेंगू फैला रहा था।
एडीज इजिप्टी मच्छर से फैलता है डेंगू
यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन ऐंड कंट्रोल जो यूरोप में हेल्थ और बीमारियों पर निगरानी रखती है ने भी इस बात की पुष्टि की कि हमें पता चला है कि डेंगू वायरस के सेक्शुअल ट्रांसमिशन के जरिए पुरुष से पुरुष में फैलने की बात सामने आयी है। हालांकि डब्लूएचओ की मानें तो डेंगू सिर्फ एडीज इजिप्टि मच्छर के काटने से फैलता है जो ठहरे हुए पानी में पैदा होता है और समय पर इलाज न होने पर जानलेवा भी साबित हो सकता है। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!