सीएम मोहन के पिता पूनमचंद यादव पंचतत्व में हुए विलीन: मुख्यमंत्री के बड़े भाई ने दी मुखाग्नि, डॉ यादव ने नम आंखों से दी विदाई

उज्जैन। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। मुख्यमंत्री के बड़े भाई नंदू यादव ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। मोहन यादव ने अपने पिता को नम आखों से विदाई दी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता समेत परिवार के लोग मौजूद रहे। स्व पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में दर्शन के लिए हुजूम उमड़ पडा।

मंगलवार को प्रदेश के मुखिया मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता पहुंचे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, दोनों उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उज्जैन पहुंचकर स्व पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान, मुख्यमंत्री के बड़े भाई नंदू यादव ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

आपको बता दें कि सीएम मोहन के पिताजी सेठ पूनमचंद यादव का मंगलवार शाम को देहावसान हो गया था। वे एक हफ्ते से बीमार थे। उज्जैन के अस्पताल में भर्ती थे, कल शाम 6 बजे उन्हें घर लाया गया था। स्व. पूनम चंद यादव जी ने लगभग 100 वर्ष की आयु में स्वनिवास पर अंतिम सांस ली।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!