MP में सरेराह महिला से रेप: पहले पिलाई शराब, फिर नशे की हालत में बनाया हवस का शिकार, VIDEO वायरल

 उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक महिला के साथ सरेराह दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने फुटपाथ पर ही महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है। वहीं इसे लेकर पीसीसी चीफ ने सरकार पर निशाना साधा हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।यह पूरी घटना बुधवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने शहर के कोयला फाटक चौराहे के फुटपाथ पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला भीख मांगकर अपना गुजारा करती है। उसने पुलिस को आरोपी का नाम लोकेश बताया है। शादी का झांसा देकर पहले शराब पिलाई और नशे की हालत में उसके साथ गंदा काम किया। फिर धमकी देकर भाग निकला।

आरोपी गिरफ्तार
गुरुवार को इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है। सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला को थाने ले जाया गया है। जहां उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

PCC चीफ ने साधा निशाना
इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हमला बोला हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा ‘धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है। इस बार भी काला टीका उज्जैन की कानून-व्यवस्था के माथे पर ही लगा है। यह सोचकर ही स्‍तब्‍ध हुआ जा सकता है कि मध्यप्रदेश में अब दिनदहाड़े, खुली सड़क पर बलात्कार शुरू हो गए हैं. ऐसा तभी संभव है जब कानून और सरकार का असर पूरी तरह से खत्म हो जाए!

जीतू पटवारी ने आगे कहा कि यदि मुख्यमंत्री के गृह नगर के यह हाल हैं, तो बाकी प्रदेश के हालात आसानी से समझ जा सकते हैं. दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अत्याचार को भी महसूस किया जा सकता है! अब गृहमंत्री या मुख्यमंत्री नहीं, प्रदेश सरकार के एक-एक मंत्री से सवाल है! शर्म से डूब मरो या कुर्सी छोड़ दो! बेशर्मी से भरी इस निर्लज्ज व्यवस्था के खून में आखिर उबाल कब आएगा?’

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!